जेईई की तैयारी कर रहा छात्र लापता, परिवार परेशान

पटना में जेईई की तैयारी कर रहा छात्र आदित्य कुमार बीते 30 मई से लापता है। परिजनों के अनुसार आदित्य कुमार घर से यह कहकर निकला था कि वह बाल कटवाने जा रहा है, लेकिन नाई की दुकान जाने के बजाय वह किसी अन्य रास्ते पर चला गया। इसके बाद से वह वापस घर नहीं लौटा है।

जेईई की तैयारी कर रहा छात्र लापता, परिवार परेशान
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पटना: पटना में जेईई की तैयारी कर रहा छात्र आदित्य कुमार बीते 30 मई से लापता है। परिजनों के अनुसार आदित्य कुमार घर से यह कहकर निकला था कि वह बाल कटवाने जा रहा है, लेकिन नाई की दुकान जाने के बजाय वह किसी अन्य रास्ते पर चला गया। इसके बाद से वह वापस घर नहीं लौटा है।

परिवार के लोगों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, रिश्तेदारों और परिचितों से भी संपर्क किया, लेकिन आदित्य कुमार का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मामले को लेकर परिजनों ने हवाई अड्डा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस गुमशुदा छात्र की तलाश में जुटी हुई है और विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है। परिजनों का कहना है कि आदित्य कुमार को अंतिम बार जगदेव पथ के आसपास देखा गया था।

छात्र के लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है। किसी अनहोनी की आशंका से परिजन सहमे हुए हैं और पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आदित्य कुमार को खोज निकालने की गुहार लगा रहे हैं। यदि किसी व्यक्ति को आदित्य कुमार के संबंध में कोई जानकारी मिले तो वह निकटतम पुलिस थाना या हवाई अड्डा थाना से संपर्क कर सकता है। NBC 24 के लिए पटना से अफ़ीफ़ा निज़ामी की रिपोर्ट।